सेंसेक्स 515 अंक लुढ़का, निफ्टी में 157 प्वाइंट की गिरावट; डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के नीचे आया
मुंबई. मुंबई. शेयर बाजार में आज तेज गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 40,949.18 पर आ गया। निफ्टी में 157 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। यह 12,069.10 तक फिसल गया। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका से एशियाई बाजारों में बिकवाली बढ़ गई। रुपए पर भी इसका असर दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे कमजोर होकर72.09 तक फिसल गया।
सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में नुकसान देखा गया। एसबीआई का शेयर 3% लुढ़क गया। एशियन पेंट्स में 2.5% गिरावट आ गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति 2-2 फीसदी नीचे आ गए, नेस्ले और टाटा स्टील में भी इतना ही नुसकान दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Fs7vK
via ATGNEWS.COM
Post a Comment
0 Comments