टीसीएस को अमेरिकी फार्मा कंपनी वालग्रीन्स बूट्स एलायंस से 10650 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला

बेंगलुरु. आईटी कंपनी टीसीएस को अमेरिका की रिटेल और होलसेल फार्मा कंपनी वालग्रीन्स बूट्स एलायंस (डब्ल्यूबीए) से 1.5 अरब डॉलर (10,650 करोड़ रुपए) का ऑर्डर मिला है। 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत टीसीएस 136.9 अरब डॉलर (9.77 लाख करोड़ रुपए) के रेवेन्यू वाली डब्ल्यूबीए के सारे आईटी ऑपरेशंस संभालेगी। डब्ल्यूबीए के एप्लिकेशन मेंटेनेंस-सपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी ऑपरेशंस की जिम्मेदारी टीसीएस की होगी।

टीसीएस का 15% रेवेन्यू रिटेल वर्टिकल से आता है
टीसीएस के रिटेल बिजनेस की ग्रोथ में पिछली दो तिमाही से तेजी देखी जा रही है। बड़े रिटेलर्स ने टेक्नोलॉजी पर निवेश बढ़ाया है। इस ट्रेंड से टीसीएस को काफी उम्मीदें हैं। टीसीएस के लिए रिटेल दूसरा बड़ा वर्टिकल है। कंपनी का 15% रेवेन्यू इसी से आता है।

डब्ल्यूबीए पिछले 10 साल से टीसीएस की क्लाइंट
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने पिछले दिनों तिमाही नतीजे घोषित करते हुए कहा था कि वालग्रीन्स से रिटेल सेगमेंट में सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी का कहना है कि नई डील पहले से चल रहे कॉन्ट्रैक्ट का ही विस्तार है। डब्ल्यूबीए पिछले 10 साल से टीसीएस की क्लाइंट है।

डब्ल्यूबीए का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस
डब्ल्यूबीए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर फ्रांसेस्को टिन्टो का कहना है कि उनकी कंपनी एक सतत और वैश्विक रूप से एकीकृत (ग्लोबली यूनीफाइट) आईटी ऑपरेटिंग मॉडल तैयार कर रही है। इसके जरिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑटोमेशन और इनोवेशन पर फोकस किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37TYA1W
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments