1414 अंकों की बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार; सोमवार को डाउ जोंस 3%, एसएंडपी 2.93% और नैस्डैक 0.27% नीचे रहे

मुंबई.शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 5.58% या1450.71 अंक और निफ्टी 4.91% या 373.35 पॉइंट ऊपर खुला। अभी सेंसेक्स27,431.95 अंक ऊपर और निफ्टी7,983.60 पॉइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।सोमवार को बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। सेंसेक्स 3934.72 अंक नीचे 25,981.24 पर और निफ्टी 1,135.20 पॉइंट गिरकर 7,610.25 पर बंद हुआ था।कोरोनावायरस फैलने के कारण देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। अब तक 30 राज्यों में ऐसी स्थिति आ चुकी है। कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। इस कारण बाजार में निवेशक घबराए हैं।

सोमवार को डाउ जोंस 3%, एसएंडपी 2.93% और नैस्डैक 0.27% नीचे रहे
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजारों में सोमवार को भी नीचे बंद हुए। डाउ जोंस 3.04% या 582.05 अंक नीचे 18,591.90 पर बंद हुआ। इसी तरह, नैस्डैक में 0.27% और एसएंडपी में 2.93% की गिरावट आई। नैस्डैक 18.84 अंक नीचे 6,860.67 पर बंद हुआ। एसएंडपी 67.52 पॉइंट नीचे 2,237.40 पर पहुंच गया। सोमवार को डाउ जोंस 317 अंकों की गिरावट के साथ खुला। इसी तरह अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक कंपोजिट 25 अंक और एसएंडपी 32 पॉइंट नीचे खुले। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 18856, नैस्डैक 6853 और एसएंडपी 2272 पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार के दो घंटे के अंदर 9 बजे रात में (भारतीय समयनुसार) तक डाउ 777 अंकों की गिरावट के साथ 18396 पर पहुंच गया था।

ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा इंडिया वालैटिलिटी इंडेक्स
इस बीच बाजार में जोखिम के स्तर को बताने वाला सूचकांक इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीआईएक्स सोमवार को अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। इसने 73.36 का ऊपरी स्तर छूआ, जो इसके जीवनकाल का उच्चतम स्तर है। हालांकि शाम करीब चार बजे यह 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर 71.98 पर था। गुरुवार 19 मार्च से यह 70 के स्तर से ऊपर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स का आंकड़ा यह बताता है कि बाजार में अगले 30 दिनों में कितने फीसदी की अस्थिरता दिख सकती है। यह इंडेक्स निफ्टी इंडेक्स ऑप्शन प्राइस पर आधाारित होता है। इंडिया वीआईएक्स इससे पहले 19 मई 2009 को 56.07 के ऊपरी स्तर पर पहुंचा था। यह वह समय था जब पूरी दुनिया वैश्विक आर्थिक संकट से गुजर रही थी और इसके कारण पूरी दुनिया के बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The market started with an edge; The Dow Jones was down 3%, the S&P 2.93% and the Nasdaq 0.27% on Monday.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y5rv67
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments