बीएसई 281 अंक और निफ्टी 93 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 556 अंक ऊपर बंद हुआ था

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 281.7अंक ऊपर और निफ्टी 93.65पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 176.41 अंक नीचे और निफ्टी 51.85 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 745.55 अंक तक और निफ्टी में 222.25 पॉइंट तक की गिरावट रही। कारोबार के अंत में बीएसई 660.63 अंक नीचे 36,033.06 पर और निफ्टी 195.35 पॉइंट नीचे 10,607.35 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.13 फीसदी की बढ़त के साथ 556.79 अंक ऊपर 26,642.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.94 फीसदी बढ़त के साथ 97.73 अंक ऊपर 10,488.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.34 फीसदी बढ़त के साथ 42.30 पॉइंट ऊपर 3,197.52 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.37 फीसदी गिरावट के साथ 46.95 अंक नीचे 3,367.67 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,37,562 हो गई है। इनमें 3,19,770 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 5,93,088 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 24,315 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,457,458 हो चुकी है। इनमें 581,221 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 139,143 हो चुकी है।

09:42 AMहैथवे केबल के शेयर में 15% की बढ़त बनी है।

09:30 AM बीएसई 30 में शामिल 27 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है: टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.89% बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट है, अन्य सभी में बढ़त बनी है।

09:25 AM बीएसई के सभी32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AMबीएसई 322.15 अंक ऊपर 36,355.21 पर और निफ्टी 93.40 पॉइंट ऊपर 10,700.75 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.37 फीसदी गिरावट के साथ 46.95 अंक नीचे 3,367.67 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32gP5tC
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments