बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली, विप्रो का शेयर 2% नीचे

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार में भारी बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 117.33 अंक नीचे 40,677.41 पर और निफ्टी 27.25 अंक नीचे 11,943.80 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 305 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। इसमें विप्रो का शेयर भी 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

जबकि मेटल और ऑटो शेयरों में हल्की बढ़त है। निफ्टी में अशोक लेलैंड का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। मेटल स्टॉक टाटा स्टील का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। ओएनजीसी और यूपीएल के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की तेजी है। सुबह बीएसई 253.31 अंक ऊपर 41,048.05 पर और निफ्टी 52.4 अंक ऊपर 12,023.45 के स्तर पर खुला था।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बाजार लगातार 10वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। 2007 के बाद 13 सालों में ये अब तक की सबसे लंबी रैली है। बाजार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 382 अंकों की बढ़त रही थी। इसमें इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि निफ्टी का टॉप गेनर बजाज फिनसर्व का शेयर रहा था, जिसका शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। अंत में बीएसई 169.23 अंक ऊपर 40,794.74 पर और निफ्टी 36.55 अंक ऊपर 11,971.05 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58% की गिरावट के साथ 165.81 अंक नीचे 28,514.00 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 97.81 अंकों की गिरावट के साथ 11,985.40 अंकों पर बंद हुआ है। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.66% फिसलकर 23.26 अंक नीचे 3,488.67 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी बुधवार को बिकवाली रही। ब्रिटेन के FTSE और फ्रांस के CAC इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि जर्मनी का DAX इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स में 139.73 अंकों की भारी गिरावट है। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.20% की हल्की बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी-50 के टॉप लूजर स्टॉक्स; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है। इसमें विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर शामिल है।

09:40 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 274 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में विप्रो का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

09:38 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में गिरावट है। जबकि एक्सिस बैंक का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स 158.28 अंक नीचे 40,636.46 पर और निफ्टी 32.45 अंक नीचे 11,938.60 पर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि 8 के शेयरों में बढ़त है। टाटा स्टील का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

09:15 AM बीएसई 253.31 अंक ऊपर 41,048.05 पर और निफ्टी 52.4 अंक ऊपर 12,023.45 के स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYUcTS
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments