सेंसेक्स 46778 के रिकॉर्ड स्तर पर; बर्गर किंग का शेयर 219 रुपए के पार पहुंचा

बढ़त के साथ खुला बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 36.82 अंक ऊपर 46,703.28 पर और निफ्टी 14.70 अंक ऊपर 13,697.40 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सेंसेक्स ने 46,778.51 और निफ्टी ने 13,713.55 के स्तर को छुआ। दोनों इंडेक्स का यह न्यू हाई है।

दूसरी ओर सरकारी बैंक और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 185.60 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स 107.86 अंक ऊपर 46,774.32 पर और निफ्टी 30.85 अंक ऊपर 13,713.55 पर खुला था।

स्टॉक्स अपडेट

इसी हफ्ते बाजार में लिस्ट बर्गर किंग के शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर 10% ऊपर 219.15 रुपए के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेट एयरवेज के शेयर में भी अपर सर्किट लगा। शेयर 106.20 रुपए पर पहुंच गया है। निफ्टी इंडेक्स में डिविज लैब का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। हालांकि, अदाणी पोर्ट और HUL के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त

आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 69 अंकों की बढ़त के साथ 26,530 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 16 अंक ऊपर 26,774 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 21 अंकों की तेजी के साथ 3,388 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कल सेंसेक्स 403.29 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर और निफ्टी 114.85 अंकों की उछाल के साथ 13,682.70 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह अबतक का हाईएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,704.97 और निफ्टी ने 13,692.35 के स्तर को टच किया था। बुधवार को निफ्टी​ में हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयर 2-2% ऊपर बंद हुए थे। वहीं, ICICI बैंक का शेयर और इंडसइंड बैंक के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यूरोप के बाजारों में तेजी

कल यूरोपियन मार्केट में खरीदारी देखने को मिली। जर्मनी का DAX इंडेक्स 203 अंकों की बढ़त के साथ 13,566 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 17 अंक ऊपर 5,547 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी 57 अंकों की बढ़त के साथ 6,570 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में फ्लैट कारोबार

बुधवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 6 अंक ऊपर 3,701 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 63 अंकों की बढ़त के साथ 12,658 पर बंद हुआ था। वहीं, डाउ जोंस इंडेक्स 0.15% की गिरावट के साथ 44 अंक नीचे 30,154 पर बंद हुआ था।

09:29 AM BSE में बर्गर किंग के शेयर में अपर सर्किट लग गया है। शेयर का भाव 219.15 रुपए पर पहुंच गया है। बता दें कि 14 दिसंबर को शेयर की लिस्टिंग हुई थी। IPO का इश्यू प्राइस 60 रुपए प्रति शेयर था।

09:24 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयर तेजी और 15 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 107.86 अंक ऊपर 46,774.32 पर और निफ्टी 30.85 अंक ऊपर 13,713.55 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 17 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p4nuEd
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments