एक ही महीने में दूसरी बार बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, दिल्ली में 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह 5 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 18 रुपए बढ़ाई गई है। वहीं 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 36.50 रुपए का इजाफा किया गया है।

19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

शहर दाम (रुपए में)
दिल्ली 1332.50
मुंबई 1299.00
कोलकाता 1406.50
चेन्नई 1466.50

14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

शहर दाम (रुपए में)
दिल्ली 644
मुंबई 644
कोलकाता 670.50
चेन्नई 660

1 दिसंबर को भी महंगा हुआ था

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। तब दिल्ली में 55 रुपए का इजाफा किया गया था, इसी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1256 रुपए हो गई थी। 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 56 रुपए तक बढ़े थे।

इससे पहले जुलाई में बढ़े थे घरेलू गैस के रेट्स
इसके पहले अंतिम बार 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 को 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हुआ था, जबकि मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसके पहले अंतिम बार 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 को 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oPIyhu
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments