सेंसेक्स 48500 लेवल के पार, कंपनियों का मार्केट कैप 194 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में लगातार तेजी जारी है। सेंसेक्स 79 अंक ऊपर 48,517.49 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में ONGC का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टाइटन का शेयर भी 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में बजाज फाइनेंस और BEML के शेयरों पर फोकस में रहेंगे। क्योंकि कंपनी पर RBI ने कलेक्शन और रिकवरी के नियमों के तोड़ने पर 2.40 करोड़ रुपए का पेनाल्टी लगाया है।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 193.81 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स 38.50 अंक ऊपर 14,238 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में गेल का शेयर टॉप गेनर है। शेयर में 4% से ज्यादा की बढ़त है।
एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 186 अंकों की गिरावट के साथ 27,463 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 101 अंक नीचे 27,057 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,525 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को मार्केट न्यू हाई पर बंद
कल सेंसेक्स 48,437.78 और निफ्टी 14,199.50 पर बंद हुए थे। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। निफ्टी में एक्सिस बैंक का शेयर 6.32% ऊपर 664.15रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जबकि ONGC का शेयर 1.96% बंद हुआ था। वहीं, BSE पर 55% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 192.87 लाख करोड़ रुपए पार हो गया।

09:24 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 10 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में ONGC का शेयर 4.11% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक, HCL टेक, TCS सहित रिलायंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 179 अंक ऊपर 48,616 पर और निफ्टी 41 अंक ऊपर 14,240 पर कारोबार खुला
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KVTwnx
via ATGNEWS.COM
Post a Comment
0 Comments