यस बैंक विफल नहीं होगा, इसकी स्थिरता के लिए समाधान जरूर निकलेगा: एसबीआई के चेयरमैन

मुंबई. एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक विफल नहीं होगा। करीब 40 अरब डॉलर की बैलेंस शीट के साथ एक अहम बैंक है। इसका विफल होना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होगा। मुझे भरोसा है कि कुछ समाधान जरूर निकलेगा। दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहुंचे रजनीश कुमार ने बुधवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

यस बैंक को उबारने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है: रिपोर्ट
रजनीश कुमार के इस बयान से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि सरकार आर्थिक संकट से गुजर रहे यस बैंक को बचाने के लिए एसबीआई से कह सकती है। हालांकि, पिछले महीने रजनीश कुमार ने कहा था कि यह सवाल ही नहीं उठता कि यस बैंक के लिए एसबीआई कुछ करेगा।

यस बैंक के शेयर में 6% तेजी
यस बैंक के शेयर में गुरुवार को 6% तेजी देखी गई। बीएसई पर शेयर 41.35 रुपए पर आ गया। हालांकि, एसेट्स क्वालिटी और पूंजी जुटाने के प्रयासों को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से यस बैंक के शेयर में पिछले साल 80% गिरावट आई थी। बैंक अपने इक्विटी कैपिटल रेश्यो को बढ़ाने की कोशिशें कर रहा है, ताकि यह 8% की न्यूनतम नियामक जरूरतों से ऊपर बना रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TVUWAa
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments