नडेला ने कहा- भारत में जो हो रहा वह दुखद, खुशी होती अगर एक दिन बांग्लादेशी अप्रवासी इंफोसिस का सीईओ बनता

वॉशिंगटन. अमेरिका की टेक जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को बुरा और दुखद कहा है। बजफीड के एडिटर बेन स्मिथ ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। स्मिथ ने बताया कि जब उन्होंने नडेला से भारत के नए नागरिकता कानून पर राय पूछी, तो माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा- “मुझे लगता है भारत में इस पर जो भी हो रहा है, वो बुरा है, मुझे खुशी होगी अगर कोई बांग्लादेशी अप्रवासी भारत में आकर यहां की अगली बड़ी कंपनी खोलता है या इंफोसिस जैसी कंपनी का अगला सीईओ बनता है।”

स्मिथ ने एक और ट्वीट में कहा- “नडेला ने अपनी राय मैनहैटन में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रम में एडिटर्स से बातचीत के दौरान रखी। नडेला अमेरिका में भारतीय मूल के दो बड़े टेक लीडर्स में से हैं। उनके अलावा भारत के ही सुंदर पिचई गूगल को हेड कर रहे हैं।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Satya Nadella on India's Citizenship Amendment Act calls it bad news and updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ReldqD
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments