मौसमी कारणों की वजह से दिसंबर में खाद्य पदार्थो की कीमतें तेजी से बढ़ी
नई दिल्ली। देश की खुदरा खाद्य महंगाई दर दिसंबर में 14.12 फीसदी पर पहुंच गई। ऐसा मौसमी कारकों की वजह से सब्जियों व दालों की कीमतों के बढऩे की वजह से हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
14.12 फीसदी हुआ खाद्य मूल्य सूचकांक
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक 14.12 फीसदी हो गया। यह नवंबर में 10.01 फीसदी था। इसके परिणामस्वरूप, उच्च खाद्य महंगाई दर की वजह से समग्र उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( सीपीआई ) 7.35 फीसदी हो गया। यह नवंबर में 5.54 फीसदी था।
सब्जियों और दालों की कीमत में इजाफा
सलाना आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक दर के संदर्भ में सब्जियों व दालों की कीमतों में क्रमश: 60.50 फीसदी व 15.44 फीसदी की दिसंबर 2019 में बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, मांस और मछली की कीमतें 9.57 फीसदी बढ़ीं, अंडे 8.79 फीसदी और समग्र रूप से खाद्य और पेय पदार्थो की श्रेणी में 12.16 फीसदी की वृद्धि हुई। इसके अलावा, सीपीआई के तहत ईंधन में 0.70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बीते महीने आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में आने वाली तिमाहियों में सीपीआई आधारित महंगाई के बढऩे का पूर्वानुमान जाहिर किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30iZMJ3
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments