Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमत में गिरावट जारी, डीजल के दाम स्थिर
नई दिल्ली। लगातार तीन से पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में राहत देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) में कटौती देखने को मिली है। पेट्रोल आज 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में स्थिरता देखने को मिली है। तीन दिनों में जहां पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर तक कम हो चुके हैं। वहीं डीजल में भी मामूली गिरावट आ चुकी है। जानकारों की मानें तो बीते दिनों में जिस तरह से क्रूड ऑयल के दाम में नीचे आए हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। मौजूदा समस में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 64 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 58 पैसे प्रति लीटर के आसपास कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.70, 78.29 और 81.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 78.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि तीन दिनों में पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
डीजल के दाम में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में दो दिनां की गिरावट के बाद डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। सोमवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम 69.06, 71.43, 72.42 और 72.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजल के दाम में इससे पहले दो दिन हुई कटौती में कुल 11 पैसे प्रति कम हुए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35QBt6D
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments