शुरुआती कारोबार में बाजार नई ऊंचाई पर; पहली बार सेंसेक्स 46373 और निफ्टी 13597 के स्तर पर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार खरीदारी है। सेंसेक्स 204.87 अंक ऊपर 46,303.88 पर और निफ्टी 60.55 अंक ऊपर 13,574.40 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 46,373.34 और निफ्टी ने 13,597.50 के लेवल को छुआ।

निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ 3,216 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में NMDC का शेयर 4% ऊपर है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 218 अंको की तेजी के साथ 30,823 पर कारोबार कर रहा है।फेडरल बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। चौतरफा तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 183.79 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सिप्ला का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। कोल इंडिया के शेयर में 3% की बढ़त है। टाटा स्टील और ONGC के शेयरों में भी 2-2% की बढ़त है। IOC का शेयर 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, आयशर मोटर के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है। टेक महिंद्रा और HDFC लाइफ के शेयरों में भी हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 185.69 अंक ऊपर 46,284.70 पर और निफ्टी 57.60 अंक ऊपर 13,571.45 पर खुला।

एशियाई बाजारों में खरीदारी

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंक ऊपर 26,791 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 12 अंक ऊपर 3,359 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 26,464 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को बाजार में गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स 139.13 अंको की बढ़त के साथ 46,099.01 पर और निफ्टी भी 35.55 अंक ऊपर 13,513.85 के स्तर पर बंद हुआ था। लगभग सभी सरकारी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी इंडेक्स में ONGC, गेल और NTPC के शेयर 5-5% की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

यूरोप के बाजारों में बिकवाली

यूरोपियन मार्केट में गिरावट रही। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 53 अंक नीचे 6,546.75 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 42 अंको गिरावट के साथ 5,507 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 181 अंक नीचे 13,114 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में सुस्ती

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में फ्लैट कारोबार देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.16% की बढ़त के साथ 47 अंक ऊपर 30,046.40 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, S&P 500 इंडेक्स 4 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,663.46 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 27 अंक नीचे 12,377.90 पर बंद हुआ था।

09:44 AM BSE सेंसेक्स 204.87 अंक ऊपर 46,303.88 पर और निफ्टी 60.55 अंक ऊपर 13,574.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:33 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों में तेजी है। इंडेक्स में NMDC और कोल इंडिया के शेयरों में 3-3% की तेजी है।

09:29 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी और तीन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में ONGC का शेयर 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 185.69 अंक ऊपर 46,284.70 पर और निफ्टी 57.60 अंक ऊपर 13,571.45 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 14 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhQS7W
via ATGNEWS.COM

Post a Comment

0 Comments